1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चेन और पर्स लूटने जैसी वारदातें अब गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगी

चेन और पर्स लूटने जैसी वारदातें अब गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चेन और पर्स लूटने जैसी वारदातें अब गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगी

यूपी में अब चेन और पर्स लूटने जैसी घटनाओं को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखते हुए इस पर सख्त कानून बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

यूपी स्टेट लॉ कमीशन में छिनैती और लूट की घटनाओं को चलेकर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है।

लॉ कमीशन ने इस रिपोर्ट में स्नैचिंग यानि छिनैती को गैर जमानती अपराध बनाने और इस पर सख्त सजा के प्रावधान की बात कही है.

लॉ कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में स्नैचिंग को गैर जमानती अपराध की श्रेणी में रखने की मांग की है और इसे लिए सजा का प्रावधान भी 7 से 14 साल तक रखा है।

यूपी लॉ कमीशन ने प्रदेश में स्नैचिंग की घटनाओं का पूरा ब्यौरा रखते हुए ये रिपोर्ट तैयार की है, जिसे आज ही सीएम योगी को सौंप दिया गया है।

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये प्रस्ताव कानून की शक्ल लेगा और छिनैती करने वालों में इसका डर भी व्याप्त हो जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...