1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी सरकार के राज्य मंत्री अतुल गर्ग का एटा दौरा

यूपी सरकार के राज्य मंत्री अतुल गर्ग का एटा दौरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>यूपी सरकार के राज्य मंत्री अतुल गर्ग का एटा दौरा

यूपी सरकार के राज्य मंत्री अतुल गर्ग का एटा दौरा

उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में जनेश्वर मिश्र सभागार मैं आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम सुशासन दिवस व कृषक गोष्ठी दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री चिकित्सा एवं आयुष अतुल गर्ग ने इस मौके पर किसान सम्मान निधि योजना के बारे में वहां उपस्थित किसानों को बताया की विपक्ष किसानों के साथ धोखा कर रहा है।

कृषि बिल किसानों के फायदे के लिए मोदी सरकार लाई है, भाजपा सरकार किसान के हित के लिए ये कानून लाई है, मंच से बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करीब 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में सीधे किसान सम्मान निधि की राशि अब से कुछ देर में प्रधानमंत्री द्वारा भेज दी गई है, और आज ही के दिन उनके खाते में यह राशि क्रेडिट भी हो जाएगी।

तो वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा उनकी सरकार जो पैसा यहां से गांव के लिए भेजती हैं वह उन तक पहुंचते-पहुंचते केवल 15 परसेंट ही रह जाता है। लेकिन जब से हमारी बीजेपी की सरकार आई है। हमने बिचौलियों को बिल्कुल खत्म कर दिया है।

अब जो भी राशि भेजी जाती है। वह शत प्रतिशत सीधा उनके खाते में पहुंच जाती है। जो हमारी सरकार द्वारा किसानों के हित में तीन कानून पास किए गए हैं । जिसके तहत हम किसानों को पुरानी जंजीरों से मुक्त कराना चाहते हैं और किसानों को खुली छूट इसमें दी जाती है जिसमें वह अपनी फसल को कहीं भी बेच कर उसका उचित दाम प्राप्त कर सकते हैं।

जो विपक्ष की कुछ पार्टियां किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही हैं। ऐसी ताकतों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा और किसानों तक उनके हितों को बातें पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री आज इसका खुलासा भी किया है।

तो वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गन्ना किसानों के लिए साढ़े तीन करोड़ की सब्सिडी की घोषणा की है उससे भी किसानों को बहुत लाभ मिलने वाला है और हमारी सरकार किसानों के पक्ष में हमेशा से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...