1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इटावा: दो कोरोना संक्रमित ठीक, तीन नये मामले आए

इटावा: दो कोरोना संक्रमित ठीक, तीन नये मामले आए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इटावा: दो कोरोना संक्रमित ठीक, तीन नये मामले आए

जिले इटावा में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। यहा लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। तीनों संक्रमित मरीज शहरी क्षेत्र के गांधीनगर व शाहकमर इलाके के हैं। हालांकि अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 48 हो गई है। इनमें से पांच ठीक हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। इस प्रकार एक्टिव मरीज अब 42 रह गए हैं।

दरअसल, शुक्रवार को शहर में तीन कोरोना संक्रमित मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। संक्रमित मरीजों में गांधीनगर की पांच वर्षीय बच्ची के साथ 21 साल के युवा व शाहकमर की 43 वर्षीय महिला है। जिसका पति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसका इलाज चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...