इटावा : रविवार को मौसम ने फिर से पलटी मारी, अपराह्न के समय धूल भरी आंधी आने से चारों ओर धूल की गर्द छा गई। तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हुई। कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं जिससे आवागमन प्रभावित हो गया।
बतादें कि, आंधी थमने के बाद धीमी बारिश शुरू हो गई जो शाम तक जारी रही। वैदपुरा में बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। आंधी-पानी से विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई जो देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। शहर में राजागंज चौराहा तथा जिला अस्पताल में पेड़ की टहनी टूटकर बिजली पोल पर गिरी, जिससे विद्युत पोल टूटकर गिर गया। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बकेवर में कांशीराम कॉलोनी में तेज आंधी से विद्युत पोल ट्रांसफार्मर सहित नीचे गिर गया जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।