ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में मनरेगा का काम करने के बदले में पैसा न मिलने तथा मस्टर रोल में भी नाम न भेजे जाने के चलते मजदूरों ने ब्लॉक परिसर में आकर धरना प्रदर्शन किया।
बतादें कि, खंड विकास अधिकारी व ब्लॉक प्रमुख को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान व रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत को जांच सौंप कर दो दिन में आख्या देने का निर्देश दिया है।
मनरेगा मजदूर डीपी सिंह ने बताया कि उनके द्वारा किए गए कार्य का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में वे भुखमरी की कगार पर हैं। वह स्वयं भी मौके पर जाकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर कार्रवाई करेंगे।