शुक्रवार की रात को मौसम चपेट में कई किसानों का नुकसान हुआ हैं। तूफान व बारिश के कारण क्षेत्र के तीन सहकारी संघों पर रखा हुआ किसानों का 1,300 बोरा गेहूं भीग गया।
बरालोकपुर में सहकारी संघ पर रखा 490 बोरा गेहूं भीग गया। वहीं चौपुला संघ पर करीब 150 बोरा गेहूं भीग गया। सहकारी संघ बीना पर 700 बोरा गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा था जो तेज बारिश में भीग गया। यह सभी गेहूं केंद्रों द्वारा खरीद कर रखा गया था।
बतादें कि, केंद्र प्रभारियों ने गेहूं को ढकने की कोई व्यवस्था नहीं की थी जिसके कारण गेहूं भीग गया। सहकारी संघ बीना के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि गेहूं की बोरियों पर प्लास्टिक पन्नी डालकर ढका गया था। बारिश होने के कारण गेहूं में हल्की-फुल्की नमी आ गई है।