रिपोर्ट : शोमेश कुमार / मोहम्मद आबिद
एटा : प्रदेश में अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है और आज इसी कड़ी में एटा पुलिस की पैनी नजर के चलते शराब माफियाओं की कमर टूट गई है जिसमें दूसरे प्रदेश से लाई जा रही शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
कोतवाली देहात पुलिस और जनपद की स्वाट टीम ने एक एम्बुलेंस पर छापा मारकर अंग्रेजी शराब की 50 पेटी बरामद की हैं बताया जा रहा है की अंग्रेजी शराब हरियाणा से इटावा ले जाई जा रही और इस 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है और पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
[videopress gI4H8MSm]
बता दें कि आरोपी शराब तस्करों ने तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे और एटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है और शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है और इससे पहले भी एटा पुलिस कई बार शराब माफियाओं पर शिकंजा कर चुकी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम द्वारा तस्करी को एंबुलेंस में छुपाकर ले जाई जा रही 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किए गए हैं।
[videopress 19poxWIM]
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्यामबाबू बताया है और पिछले काफी समय से हरियाणा और दूसरे राज्यों से अवैध शराब की तस्करी कर रहा है।आरोपियों का कहना है की उन्हें एक बार की ट्रिप में करीब तीस हजार का फायदा हो जाता है जिससे वो अवैध काम करने वालों में बंट जाता है। और बतौर इनाम चालक को 5000 रुपए भी मिल जाते हैं। वहीं अब पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है की आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।