1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतापगढ़ में जिला अस्पताल की शर्मसार करने वाली तस्वीर

प्रतापगढ़ में जिला अस्पताल की शर्मसार करने वाली तस्वीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रतापगढ़ में जिला अस्पताल की शर्मसार करने वाली तस्वीर

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जिला अस्पताल की शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। लड़खड़ाते पैर से एक महिला अपने बीमार पति को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में उसे स्ट्रेचर तक नहीं मिला।

हद तो तब हो गई जब अस्पताल में मौजूद वॉर्ड ब्वॉय, डॉक्टर समेत किसी भी स्टाफ ने उसकी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। महिला का अपने बीमार पति को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, इस मामले में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला द्वारा किसी भी प्रकार की मदद नहीं ​मांगी गई।

मूल रूप से अमेठी जिले की रहने वाली शोभा प्रतापगढ़ जिले में किराए के मकान में रहती हैं। शोभा के पति का छह महीने पहले पेड़ से गिरने से पैर टूट गया था। पति का 6 महीने पहले पेड़ से गिरने पर पैर टूट गया था।

वह पति का इलाज कराने के लिए पांच दिन पहले शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंची थी। शोभा का कहना है कि उसे अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला, जिसके बाद वह पति को कंधे पर ही लादकर डॉक्टर को दिखाने पहुंची आरोप है कि इस दौरान वह कर्मचारियों को मदद के लिए ढूंढती रही, लेकिन किसी ने मदद का हाथ नहीं बढ़ाया।

महिला का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला शोभा अपने बीमार पति को कंधे पर लादकर अस्पताल में डॉक्टर के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आ रहा है।

इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस पीपी पांडेय का कहना है कि महिला ने मदद ही नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 8 स्ट्रेचर हैं और 500 मरीज रोज आते हैं। कभी-कभी स्ट्रेचर खाली नहीं रहता है। 10 मिनट तक स्ट्रेचर के इंतजार करना पड़ता है, लेकिन कोई मरीज स्ट्रेचर का इंतजार नहीं करता।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...