1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गांव में 7 साल तक नहीं पहुंची बिजली की सप्लाई, ग्राहकों से बिल वसूलने की तैयारी

गांव में 7 साल तक नहीं पहुंची बिजली की सप्लाई, ग्राहकों से बिल वसूलने की तैयारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गांव में 7 साल तक नहीं पहुंची बिजली की सप्लाई, ग्राहकों से बिल वसूलने की तैयारी

रिपोर्ट : विपिन कोली / मोहम्मद आबिद
कानपुर देहात :  प्रदेश के हर गांव, हर घर में प्रदेश की योगी सरकार बिजली पहुंचाने का वादा किया है और इसी कड़ी में प्रदेश में विकास की बयार बह रही है लेकिन अब एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक गांव में 2013 में बिजली के लिए कनेक्शन लगवाए गए हैं और 2020 में बिजली की सुविधा मिली है।

कानपुर देहात में ऐसा मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग अपनी दबंग गिरी दिखा रहा है और दर्जनों उपभोग्ताओं के मीटर कनेक्शन भी काट दिए हैं बताया जा रहा है की बिजली विभाग की कार्रवाई बाद से दर्जनों उपभोग्ता अपनी परेशानी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।

कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के गांव शिठऊपुरवा का है जहां ग्रामीणों ने सन 2013 में बिजली के घरों के कनेक्शन करा लिए थे लेकिन गांव में बिजली 2020 में आई है, ग्रामीणों ने बताया है कि 2013 से अभी तक का बिजली का बिल ,बिजली विभाग वसूल रहा है, जिसको लेकर ग्रामीण अब जिला प्रशासन के चक्कर काट रहे है, वहीं इस मामले में बिजली विभाग के कर्मचारियों को सुनना तो दूर है लेकिन अब इन उपभोक्ताओं के घर की बिजली जरूर काट दी गई है।

ग्रामीणों का कहना है की विद्युत विभाग ने सात साल का बिजली बिल जमा नहीं करने पर गांव के सभी उपभोग्ताओं पर बिजली चोरी के मुकदमें दर्ज करा दिए हैं और इसके साथ ही घरों की बिजली कनेक्शन भी काट दिए हैं। अब ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर जिला प्रशासन के चक्कर काट रहा है और अंधेरे में रहने को मजबूर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...