1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन ना मिलने से आठ मरीजों की दर्दनाक मौत

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन ना मिलने से आठ मरीजों की दर्दनाक मौत

By: Amit ranjan 
Updated:
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन ना मिलने से आठ मरीजों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली : देशभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है, जिसे लेकर लोगों में काफी बेचैनी देखने को मिल रहा है। इस बेचैनी से बचने के लिए लोग तरह-तरह की उपाये कर रहे है। इसी बीच दिल्ली के बत्रा अस्पताल से एक ऐसी खबर आई, जिसने फिर लोगों के दिलों को दला कर रख दिया। आपको बता दें कि कोरोना की बेलगाम रफ्तार के साथ ही दिल्ली की स्वास्थ व्यवस्था कमजोर पड़ती नजर आ रही है, जिसकी कीमत मरीजों को अपनी जान देकर चुकानी प़ड़ रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली के बत्रा अस्पताल में आज ऑक्सीजन न मिलनें से आठ मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन न मिलनें से करीब 11.45 बजे आठ लोगों की मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक़, मृतकों में एक डॉक्टर भी शामिल था. आठ में से 6 मरीजों को अस्पताल के आईसीयू में और दो को कोविड वार्डों में भर्ती कराया गया था, मरने वाले डॉक्टर की पहचान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी यूनिट के प्रमुख डॉ. आर.के. हिमनाथी के रूप में हुई है।

50 वर्षीय अजीत सिंह भाटिया ने बताया कि, ‘मेरी चाची, 64 साल की कवलजीत कौर भाटिया का निधन हो गया क्योंकि वहाँ ऑक्सीजन नहीं थी। उनके फेफड़े बहुत संक्रमित थे। वह वेंटिलेटर पर थीं। सुबह 8 बजे से ऑक्सीजन का संकट था. एक हफ्ते में यह दूसरी बार है कि जब बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हुई।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार पूरी तरह फेल नजर आ रही है। मरीजों की जान नहीं बचा पा रही है, दिल्ली में न अस्पताल खाली हैं, न जीवनरक्षक दवाएं मिल रही हैं। ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखी जा रही है। शायद अगर आज समय से ऑक्सीजन मिला होता तो बत्रा हॉस्पिटल में शायद वो आठ लोग ज़िंदा होते।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...