1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर ईडी ने छापा

गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर ईडी ने छापा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर ईडी ने छापा

गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर ईडी ने छापा

समाजवादी सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में वो यौन शोषण केस में जेल में बंद है तो वहीं अब उनके अमेठी स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी का छापा पड़ा है।

उनके अमेठी स्थित आवास विकास कालोनी के घर पर करीब आधा दर्जन अधिकारी मौजूद हैं। वहीं, गायत्री प्रजापति के बेटे के लखनऊ, विभूति खंड स्थित दफ्तर में भी ED का छापा पड़ा है। उधर, गायत्री प्रजापति के ड्राइवर के घर भी छापेमारी चल रही है।

प्रयागराज के ईडी के अधिकारियों ने बुधवार की सुबह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी स्थित गायत्री प्रसाद और उनके निजी चालक रामराज उर्फ छोटू के घर पहुंचे। एक टीम में करीब आधा दर्जन ईडी के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय पुलिस बल हैं।

बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे जिला मुख्यालय पहुंची ईडी की टीम दोनों स्थानों पर रवाना हुई। 7:00 बजे ईडी की टीम ने आवास विकास स्थित गायत्री प्रजापति के निजी आवास एवं चालक रामराज के घर में छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में गायत्री का बड़ा पुत्र अनिल भी जेल में बंद है।

शासन से मंजूरी मिलने के बाद ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गायत्री प्रजापति के विरुद्ध केस दर्ज किया कराया था। जांच में पता चला कि वर्ष 2012-17 के दौरान मंत्री रहते हुए प्रजापति ने आय से छह गुना अधिक संपत्तियां बनाईं। वैध स्रोतों से उनकी आय 50 लाख रुपए के करीबी थी, जबकि उनके पास तीन करोड़ से अधिक की संपत्तियां मिलीं।

जांच में 22 ऐसी बेनामी संपत्तियों की भी जानकारी मिली, जो इसी अवधि में प्रजापति के करीबियों के नाम पर खरीदी गईं। ये संपत्तियां करीबी रिश्तेदारों, निजी सहायकों और ड्राइवरों के नाम पर हैं।

बता दें, खनन घोटाले में प्रजापति के विरुद्ध सीबीआई की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर के बाद ईडी ने भी मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। ईडी इस मामले में प्रजापति व उनके दोनों बेटों समेत कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...