1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानों में लगे ईयरफोन ने ली युवक की जान, तेज रफ्तार ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाने से हुआ हादसा

कानों में लगे ईयरफोन ने ली युवक की जान, तेज रफ्तार ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाने से हुआ हादसा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानों में लगे ईयरफोन ने ली युवक की जान, तेज रफ्तार ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाने से हुआ हादसा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

रायबरेली: यूपी के रायबरेली से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। य़हां एक ऐसी दुर्घटना घटी जिससे आपको भी सबक लेने की जरुरत है। मोबाइल का बढ़ता क्रेज युवाओं पर इस कदर छा गया है कि कहीं भी हो, मोबाइल में गाना लगाकर कान में ईयरफोन लेते हैं। ईयरफोन लगाने के बाद उनको किसी भी आवाज सुनाई नहीं देती। कभी-कभी लोगो को कान में ईयरफोन लगाने के कारण भी अपने जान से हाथ धोना पड़ जाता है। बरेली में भी इसी तरह का एक हादसा हो गया।

आपको बता दें कि एक व्यक्ति कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था। कान में लीड लगाने की वजह से उसे कुछ सुनाई नहीं दिया, जिससे तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक युवक गुरुवार सुबह कान में लीड लगाकर पर रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था। उसी समय तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मारी दी।

आपको बता दें कि टक्कर इतनी तेज थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद अगल-बगल के लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए और लोगों में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस ममाले में पुलिस ने बताया कि मृतक गोलू देदौर गांव का रहने वाला था। वह किसी काम के चक्कर में घर से निकला था। जैसे ही वो शरह कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचा रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। शख्स ने दोनों कानों में ईयरफोन की लीड लगा रखी थी।

रायबरेली सीओ सदर राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि युवक की मौत की वजह कानों में लगा ईयरफोन लग रहा है। जिसकी वजह से उसे ट्रेन की तेज आवाज भी सुनाई नहीं दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...