1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कलयुग में टूटेगा द्वापर का रिकॉर्ड, 23 साल की उम्र में बनी 11 बच्चों की मां, ख्वाहिश 105 बच्चो का

कलयुग में टूटेगा द्वापर का रिकॉर्ड, 23 साल की उम्र में बनी 11 बच्चों की मां, ख्वाहिश 105 बच्चो का

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कलयुग में टूटेगा द्वापर का रिकॉर्ड, 23 साल की उम्र में बनी 11 बच्चों की मां, ख्वाहिश 105 बच्चो का

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: द्वापर युग में महाभारत में वर्णन मिलता है, कि धृतराष्ट्र को 100 पुत्र थे। लेकिन कलयुग के 21वीं सदी में भी जॉर्जिया से भी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जहां एक लड़की 100 से भी ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात कर रही है। आपको बता दें कि इस लड़की का नाम क्रिस्टीना क्वेजटर्क है। जिसकी उम्र सिर्फ 23 साल है। हैरानी की बात यह है कि इस छोटी सी उम्र में वो 11 बच्चों की मां भी बन चुकी है।

23 साल की क्रिस्टीना के पति एक करोड़पति बिजनेस मैन हैं। जिनकी उम्र 56 साल है। आपको बता दें कि क्रिस्टीना और उसके पति की उम्र में 33 साल का अंतर है। क्रिस्टीना का कहना है कि उसे बच्चों से इतना प्यार है कि वो हमेशा मां बनते रहना चाहती है। उसकी ख्वाहिश है कि उसके 105 बच्चे हों। इसलिए वो सरोगेट मदर की मदद ले रही है, लेकिन वो अपना सपना पूरा करके रहेगी।

वहीं क्रिस्टीना के पति की बात करें तो उनका कहना है कि वो क्रिस्टीना की चाहत पूरी करना चाहते हैं। गालिप ने कहा कि उनके पास पैसे की कमी नहीं है, अगर क्रिस्टीना चाहती है तो वो आठ लाख डॉलर देकर सरोगेट मदर से 105 बच्चे पा सकते हैं।

क्रिस्टीना ने कहा कि बच्चे को जन्म देना और उन्हें बेहतर तरीके से पालना दोनों अलग अलग बाते हैं। मैं बच्चों को पाल कर खुश होती हूं। फिर ये बच्चे हमारे जैविक बच्चे हैं। इन्हें सेरोगेसी के जरिए हमने जन्म दिया है।

आपको बता दें कि जॉर्जिया में सेरोगेसी को कानूनी मान्यता है। यहां इस प्रक्रिया में करीब 8 हजार यूरो का खर्च आता है। इसके भारतीय मुद्रा में बदलें तो ये 8 लाख से ज्यादा की रकम होती है। ऐसे में अगर क्रिस्टीना 100 बच्चों का परिवार चाहती हैं तो सिर्फ बच्चों के जन्म पर ही उन्हें 80 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च करनी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...