1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गुजरात : सड़क किनारे सो रहे 18 लोगों को डंपर ने कुचला, मौके पर ही 14 लोगों ने तोड़ा दम

गुजरात : सड़क किनारे सो रहे 18 लोगों को डंपर ने कुचला, मौके पर ही 14 लोगों ने तोड़ा दम

By: Amit ranjan 
Updated:
गुजरात : सड़क किनारे सो रहे 18 लोगों को डंपर ने कुचला, मौके पर ही 14 लोगों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली : नई दिल्ली : जनवरी के तीसरे सप्ताह का मंगलवार यानी 19 जनवरी 18 लोगों के लिए अमंगलकारी साबित हुआ, जिसने 14 लोगों की मौके पर ही जान ले ली। वहीं 4 घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। आपको बता दें कि ये दिल दहलाने वाले मंजर गुजरात के सूरत के पिपलोद गांव का है। जहां एक डंपर ने सड़कों पर सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया, जिसमें से 14 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया।

आपको बता दें कि यह हादसा देर रात करीब 12 बजे के आसपास हुआ था। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि, ”सूरत ट्रक दुर्घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य़ होने की कामना करता हूं।” इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा और घायलों के लिए पचास हजार रुपये देने का भी एलान किया है।

वहीं घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ ही गुजरात सरकार ने हादसे में मारे गए लोगो के परिजनों के लिए दो लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

वहीं घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ ही गुजरात सरकार ने हादसे में मारे गए लोगो के परिजनों के लिए दो लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए कहा है कि, ”राजस्थान के बांसवाड़ा के मजदूरों सूरत में ट्रक हादसे में मौत से बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”
बताया जा रहा है कि गन्ने से भरा ट्रक बेहद तेज रफ्तार होने की वजह से बेकाबू हुआ और फिर सड़क किनारे सो रहे लोगों के लिए काल बन गया। पुलिस के मुताबिक हादसे के शिकार हुए लोग मजदूरी करते थे और सभी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि इस हादसे का जिम्मेवार किसे ठहराया जाता हैं, ट्रक ड्राइवर को या गुजरात प्रशासन को।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...