1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ओरछा पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया पर्स, सोना और नकदी सुरक्षित लौटाई

ओरछा पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया पर्स, सोना और नकदी सुरक्षित लौटाई

निवाड़ी के ओरछा क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला का खोया हुआ पर्स 30 मिनट के भीतर बरामद कर उसे वापस लौटा दिया। पर्स में करीब 5 लाख रुपये के सोने के जेवर और 7 हजार रुपये नकद थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक और चालक का पता लगाया और पूरा सामान सुरक्षित बरामद किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

By: Nivedita 
Updated:
ओरछा पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया पर्स, सोना और नकदी सुरक्षित लौटाई

निवाड़ी। ओरछा क्षेत्र में एक महिला का ट्रक यात्रा के दौरान पर्स छूट गया, जिसमें सोने के जेवर और नकदी रखी थी। घटना के बाद महिला ने घबराकर चौकी नाराईनाका पहुंचकर पुलिस से सहायता की अपील की।

सूचना मिलते ही पुलिस हुई सक्रिय

मामले की जानकारी मिलते ही ओरछा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और ट्रक तथा चालक की तलाश में टीम को लगाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई।

30 मिनट में बरामद हुआ पर्स

पुलिस की तत्परता के चलते मात्र 30 मिनट के भीतर ट्रक को ढूंढ लिया गया और महिला का पर्स सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पर्स में मौजूद सोने के जेवर जैसे झुमकी, मंगलसूत्र, नेकलेस सहित लगभग 5 लाख रुपये मूल्य का सामान और 7 हजार रुपये नकद पूरी तरह सुरक्षित पाए गए।

पुलिस की ईमानदारी की हो रही सराहना

इस कार्रवाई से महिला और उसके परिजन बेहद खुश हुए और पुलिस का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी ओरछा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना की है।

टीमवर्क से मिली सफलता

इस सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी टिंकल यादव सहित आरक्षक कपिल, शिवसिंह और रंजीत की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस पहल को क्षेत्र में ‘रियल हीरो’ के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...