रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देवरिया: यूपी पुलिस कभी अपने ट्वीट्स तो कभी अपनी दरियादिली से अक्सर चर्चा में रहती है। इसी बीच एक और किस्सा सामने आया है, जहा देवरिया स्थित एक पुलिस थाने के एसओ की दरियादिली से एक नवजात और माँ की जान बची है।
दरअसल,ये मामला देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र का है। महिला अपने पति के साथ अस्पताल जा ही रही, लकिन दर्द अचानक से बढ़ जाने के बाद महिला सड़क पर ही बैठ गई, तभी एक पुलिस ने महिला को तड़पते देखा और उसे अपनी गाडी में बिठाकर अस्पताल ले गया। अस्पताल पहुंचते ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया।

एसओ के इस कदम से न केवल माँ बल्कि बच्चे की जान भी बची जिसके बाद उस बच्चे का नाम भी ‘सिपाही’ रख दिया गया। पूछे जाने पर माँ ने कहा वो अपने बेटे को पुलिस बनाएगी ताकि वह बड़ा होकर दूसरों की मदद कर सके।
इतना ही नहीं एसओ की दरियादिली पर अस्पताल के फार्मासिस्ट ने भी काफी तारीफ की और बताया, “एसओ महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर तरकुलवा सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये। यहां पहुंचते ही गेट के सामने महिला ने बच्चे को जन्म दिया। थानेदार के इस मानवीय कार्य से महिला और बच्चे दोनों की जान बच गई।”