1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कोरोना के चलते दस दिन से निक-प्रियंका घर में हैं कैद, सोशल मीडिया पर दिया संदेश

कोरोना के चलते दस दिन से निक-प्रियंका घर में हैं कैद, सोशल मीडिया पर दिया संदेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना के चलते दस दिन से निक-प्रियंका घर में हैं कैद, सोशल मीडिया पर दिया संदेश

लगातार दुनिया में बढ़ रहे कोरोना के असर से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बॉलीवुड से लेकर खेल तक कोरोना का साया मंडरा रहा है। बता दे, इस वायरस के चलते कई भारतीय अभी भी विदेशों में फंसे है, तो वहीं बहुत से भारतीयों को वापस देश बुला लिया गया है।

तो वहीं कोरोना के चलते सभी बॉलीवुड हस्तियों ने खुद को अपने-अपने घर में कैद कर लिया है, इतना ही नहीं अपने फैंस के लिए ये बॉलीवुड कलाकार सोशल मीडिया के माध्यम से इस वायरस के संक्रमण से बचने के खास संदेश भी दे रहें हैं।

https://www.instagram.com/p/B9-1xUwDLQH/?utm_source=ig_web_copy_link

इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को इस वायरस से बचने के लिए खास संदेश दे रहें हैं। बताते चले कि निक और प्रियंका ने खुद को 10 दिन से अपने घर में कैद कर रखा है और करीबन हर दिन दोनों अपने फैंस को सुरक्षित रहने का मैसेज दे रहे हैं। बता दे, इस वीडियो को निक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वहीं वीडियो के कैप्शन में निक ने प्रियंका को टैग करते हुए लिखा- आप सभी को प्यार।

इस वीडियो में पहले निक कहते हैं,’ ये हम सभी के लिए मुश्किल वक्त है, लेकिन उम्मीद करता हूं कि हम सबी ठीक होंगे, आप सब सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखे।’ वहीं इसके बाद वीडियो में प्रियंका कहती हैं, ‘हम सबको एक दूसरा का ख्याल रखना है, उम्मीद करती हूं कि आप सब ठीक होंगे। सभी को ढेर सारा प्यार।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...