1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डाॅ. जितेन्द्र यादव की माता और फोटो जर्नलिस्ट मनोज देवगन के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक

डाॅ. जितेन्द्र यादव की माता और फोटो जर्नलिस्ट मनोज देवगन के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>डाॅ. जितेन्द्र यादव की माता और फोटो जर्नलिस्ट मनोज देवगन के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक

डाॅ. जितेन्द्र यादव की माता और फोटो जर्नलिस्ट मनोज देवगन के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दैनिक अमर उजाला के लखनऊ-मेरठ संस्करण के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट मनोज देवगन और समाजवादी पार्टी फर्रूखाबाद के नेता डाॅ. जितेन्द्र यादव की माता जी कृष्णा देवी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

बता दें कि मनोज देवगन एक महीने से बीमार चल रहे थे और समाजवादी पार्टी फर्रूखाबाद के नेता डाॅ. जितेन्द्र यादव की माता कृष्णा देवी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

वहीं, सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चौथे दिन भी समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम प्रदेश के सभी जनपदों में जारी रहा।

जनजागरण और जनसम्पर्क का यह कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय हो रहा है। गांवों में अलाव पर चौपाल लगाकर किसानों के बीच उनकी समस्याओं और भाजपा राज में उनके साथ होने वाले अन्याय पर खुलकर चर्चा की है। किसानों को समाजवादी सरकार में उनके हित में किए गए कामों की भी जानकारी दी गई।

समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अब तक एक हजार से ज्यादा गांवों में यह किसान घेरा कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव में पुलिस भेजी जा रही है। बहाना धान खरीद की रिपोर्ट बनाना है, जबकि धान की लूट हो चुकी है।

सच्चाई यह है कि इसका उद्देश्य गांवों में डर पैदा करना है ताकि किसानों को आंदोलन से डराकर अलग रखा जा सके। किसानों से बात करने के नाम पर उन्हें धमकाया जा रहा है और किसान नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं को भी घरों में नज़रबंद किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...