1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बक्सर के बाद अब इस शहर के नदी में भी तैरती दिखीं दर्जनों लाशें, गांवों में मचा हड़कंप

बक्सर के बाद अब इस शहर के नदी में भी तैरती दिखीं दर्जनों लाशें, गांवों में मचा हड़कंप

By: Amit ranjan 
Updated:
बक्सर के बाद अब इस शहर के नदी में भी तैरती दिखीं दर्जनों लाशें, गांवों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली :  बिहार के बक्सर के बाद नदी में शवों के तैरते मिलने का एक और मामला सामने आया है, जो बिहार से नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सामने आया है। जहां गंगा नदी में दर्जनों लाशें तैरती दिखाई दी हैं। इन शवों को देखकर नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्हें आशंका है कि अगर ये शव कोरोना वायरस से संक्रमित हुए तो, इस नदी का पानी भी संक्रमित हो सकता है।

आपको बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। एक प्राइवेट चैनल के रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के गहमर थाना क्षेत्र के नरवा, सोझवा और बुलाकीदास बाबा घाटों पर दर्जनों शव मिले हैं। इसके अलावा करण्डा क्षेत्र के कई घाटों पर भी ऐसी ही स्थिति हैं। ये शव मिलने के बाद से ही ग्रामीण बहुत डरे हुए हैं। उन्‍हें डर है कि यदि ये शव कोविड-19 मरीजों के हैं तो इससे नदी के पानी का उपयोग करने पर वे भी संक्रमित हो जाएंगे।

गाजीपुर के डीएम एमपी सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही हमारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच चल रही है। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये शव कहां से आए हैं। जांच के लिए टीम भी गठित कर दी गई हैं। बता दें कि इससे पहले सोमवार को बक्सर जिले के चौसा क्षेत्र के महादेवा घाट पर शव मिले थे। चूंकि गंगा नदी गहमर से होते हुए बिहार में प्रवेश करती है लिहाजा चौसा के जिला प्रशासन को संदेह है कि ये शव यूपी से बहकर यहां आए हैं। जिसे लेकर उन्होंने भी जांच की बात कहीं थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...