1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. तेल के कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही बढ़े घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम, जानें क्या है कीमत

तेल के कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही बढ़े घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम, जानें क्या है कीमत

By: Amit ranjan 
Updated:
तेल के कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही बढ़े घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम, जानें क्या है कीमत

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2021-22 का बजट पेश करने के दौरान पेट्रोल और डीजल के कीमतों पर अतिरिक्त सेस लगाने का निर्णय किया था। जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिला। आपको बता दें कि तेल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी के बीच सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है।

सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर पर 25 रूपये की बढ़ोतरी की है तो वहीं कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 6 रूपये घटाए गए हैं। आपको बता दें कि ये नई दरें आज से ही लागू होगी। कीमत बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा में 14 किलोग्राम घरेलू गैस रिलेंडर के दाम 732 रूपया हो गया है जबकि पहले इसकी कीमत 707 रूपये थी। वहीं पटना में इसी सिलेंडर के दाम अब 817.50 रुपया हो गया है।

इससे पहले तेल कंपनियों ने 1 फरवरी को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19किलो) के दाम 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए थे। जिस दिन कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे उस दिन घरेलू सिलेंडरों के दाम में कोई छेड़-छाड़ नहीं की गई थी। बता दें कि दिसंबर में तेल कंपनी ने घरेलू रसोई गैस के दाम दो बार बढ़ाए थे। कंपनी ने पहले 2 दिसंबर को 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी, इसके बाद फिर से 15 दिसंबर को 50 रुपये फिर बढ़ाए गए थे।

इंडियन ऑयल के मुताबिक उपभोक्ताओं को 14 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलिंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं। इसके लिए दिल्ली में 719 रुपये प्रति सिलिंडर, कोलकाता में 745.50 रुपये प्रति सिलिंडर, मुंबई में 710 और चेन्नई में 735 रुपये प्रति सिलिंडर देना होगा.।

ये हैं प्रमुख शहरों के रेट

दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 86.65 रुपये प्रति लीटर, तो डीजल 76.83 रुपये प्रति लीटर। मुंबई में पेट्रोल 93.20 रुपये और डीजल  83.67 रुपये लीटर, चेन्नई में 89.13 पेट्रोल रुपये और डीजल  82.04 रुपये प्रति लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 88.01 रुपये और डीजल 80.41 रुपये लीटर हो गया है। नोएडा में पेट्रोल 85.91 रुपये और डीजल 77.24 रुपये लीटर हो गया है।

आपको बता दें कि गैस और पेट्रोल एवं डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही एक बार फिर देश महंगाई की मार से जूझता नजर आयेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...