1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. डोईवाला: नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बोले CM के बड़े भाई वीरेंद्र रावत

डोईवाला: नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बोले CM के बड़े भाई वीरेंद्र रावत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डोईवाला: नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बोले CM के बड़े भाई वीरेंद्र रावत

{ डोईवाला से संजय राठौर की रिपोर्ट }

प्रदेश में जब से त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने हैं, तब से लगातार प्रदेश में सीएम बदलने की अफवाह फैल रही है, जिस पर वीरेंद्र रावत ने कहा कि उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत की सरकार है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विकासशील नेतृत्व वाले सीएम रहे हैं, बीते 3 सालों में जब से उत्तराखंड बना है तब से अन्य मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं, साथ ही घोषणाएं भी पूरी हुई है।

अभी भी विधानसभा चुनाव में 2 वर्ष शेष बचे हुए हैं, जिसमें कई घोषणाएं पूरी होनी है, और कई विकास कार्य होने हैं, प्रदेश में जिस प्रकार से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अफवाहें फैल रही है यह विपक्ष की चाल है, क्योंकि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, और वह इस प्रकार की अफवाहों को लेकर राजनीति कर रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार का नेतृत्व परिवर्तन होने वाला नहीं है, और त्रिवेंद्र सरकार अपने 5 वर्ष पूर्ण करने की ओर अग्रसर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...