1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 25 करोड़ की सरकारी जमीन की हेराफेरी मामले में डीएम सख्त, 5 निलंबित

25 करोड़ की सरकारी जमीन की हेराफेरी मामले में डीएम सख्त, 5 निलंबित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
25 करोड़ की सरकारी जमीन की हेराफेरी मामले में डीएम सख्त, 5 निलंबित

रिपोर्ट : शोमेश कुमार गुप्ता / मोहम्मद आबिद
एटा : 25 करोड़ की सरकारी जमीन के हेराफेरी के मामले में अब प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और जमीन क ऐंठने के चक्कर में अब तहसीलदार और दूसरे कर्मचारियों ने भू अभिलेखों में हेरा फेरी करने के आरोप में अब सरकारी कर्मचारियों पर शिकंजा करना शुरू कर दिया है बतादें की भूमाफियाओं ने सरकारी कर्मचारियों से सांठगांठ कर जमीन को अपने नाम करा लिया था।

[videopress h8PbRikD]

मामला तहसील जलेसर के चुरथरा ग्राम की परती जमीन का है जहां जमीन की हेराफेरी की शिकायत मिलने के बाद जिला अधिकारी डॉक्टर विभा चहल ने मामले को संज्ञान में लेकर तीन सदस्य कमेटी का गठन कर जांच की जिम्मेदारी दी जिसके बाद पूरे मामले में जांच कराई गई और जिसमे तत्कालीन तहसीलदार सहित आठ कर्मचारियों की भूमिका पाई गई।

[videopress wroBZXS9]

पूरे मामले में तहसीलदार और 8 कर्मचारियों की भूमिका पाए जाने के बाद से 5 कर्मचारियों को निलंबित कर 7 लोगों के खिफाल रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।वहीं अब जिला अधिकारी ने पूरे मामले में जांच के बाद भूमाफिया के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गये है।

[videopress L3lBiTf2]

बतादें कि जब से नई जिला अधिकारी ने पदभार संभाला है तब से सख्त तेवरों के चलते अब भ्रष्टाचार से उक्त कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं, लगातार अलग अलग विभागों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है, जिले की जनता नए डीएम की कार्यशैली से काफी खुश हैं।

वहीं अब पूरे मामले में जिला अधिकारी डॉक्टर विभा चहल का कहना है की आरोपियों से जमीन का जब्तीकरण किया जाएगा और विभागीय कार्रवाई कर आरोपियों सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...