{ राशिद की रिपोर्ट }
लिसाड़ी गेट थाना अंतर्गत श्यामनगर निवासी अमजद जिसका करीब 2 महीने पहले मुरादाबाद रोड पर दुर्घटना में एक हाथ और एक पैर बेकार हो गया था तथा अपने घर पर ही रह कर इलाज करा रहे थे।
इस बीच उन्होंने अपना कोविड-19 का टेस्ट कराया क्योकि हाथ की सर्जरी होने के लिए ये आवश्यक था लेकिन 2 महीने घर पर रहने के बावजूद उसमें वह पॉजिटिव पाया गया।
जिसका मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 का इलाज चल रहा है ,दुर्घटना के कारण एक हाथ एक पैर की 11 जगह से हड्डी टूटने ओर माज़ कुचल जाने के कारण उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

जिसके बारे में मेरठ डीएम अनिल ढींगरा को पता चला तो उनके हस्तक्षेप के बाद एक व्हीलचेयर उसको दी गई, अमजद की शुगर की दवाइयां बाहर से मंगा कर दी।
जिससे अमजद का मनोबल बढ़ा और कोरोना की जंग में अमजद पूरी तरह से मुकाबले के लिए तैयार है, अमजद ने डीएम अनिल ढींगरा का शुक्रिया अदा किया।