1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मतदान स्थलों पर जाकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, हो रही तारीफ

मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मतदान स्थलों पर जाकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, हो रही तारीफ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मतदान स्थलों पर जाकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, हो रही तारीफ

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सोमवार को जारी है। सूबे के मुजफ्फरनगर जिले की बात करें तो प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी से कमर कर ली है। प्रशासन की तरफ से शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिम्मेदारी खुद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ली है। मुजफ्फरनगर जिले में दूसरे चरण में 160 केंद्रो पर सुबह सात बजे से मतदान शुरु किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के नेतृत्व में प्रशासन बीच- बीच में केंद्रों का दौरा कर रही है।

 आपको बता दें कि जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारी भी कई संवेदनशील केंद्रों पर खुद मौजूद हैं। मुजफ्फरनगर जिले में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्‍य के 12918 उम्मीदवारों के बीच महामुकबला है। जिसके लिए 17 लाख दो हजार दो सौ 30 मतदाता वोट डालेंगे। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश में पूरे जिले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की जिम्‍मेदारी संभाल रखी है। जिसे चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस का पहरा है।
पंचायत चुनाव को शांति से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं एसएसपी अभिषेक यादव पिछले एक सप्ताह से लगातार मतदान स्थलों की व्यवस्थाओं एवं ग्रामवासियों और भावी प्रत्याशियों के साथ गांव गांव जाकर बैठक कर निर्देश दे रहे थे। इस दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा था कि प्रत्येक व्यक्ति को मताधिकार का प्रयोग कराना हम सबका संवैधानिक दायित्व है इस दायित्व की पूर्ति के लिए पूरी निष्पक्षता के साथ बिना किसी भेदभाव के त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
इसके साथ ही उन्होने निर्देश दिये कि दबंगाई दिखाने वाले लोगों को अभी से ही पाबन्द करें जो लोग दबंगाई दिखाते हैं उनको 107/16 में पाबन्द करें। उन्होने आगे कहा था कि आदर्श आचार संहिता का पूर्णतया पालन कराया जायेगा। इसके साथ ही उन्होने मतदाताओं से भी आग्रह किया था कि वे बिना डरे 19 अप्रैल को मतदान करें।
ऐसे में सोमवार को जारी चुनाव के बीच जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मतदान स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। जिलाधिकारी ने मतदान स्थलों पर जाकर यह साफ किया कि किसी को भी मतदान करने में कोई भी परेशानी हो तो वो तत्काल अधिकारियों को सूचित करें, इसके साथ ही मतदान अवश्य करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...