उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर विधानसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है। सुबह से ही वोटर घरो से निकल कर बूथ पर पहुँच रहे है।
इसी कड़ी में देवरिया जिलाधिकारी अमित किशोर ने भी अपना वोट मॉडल बुथ 264 पर मतदान किया है ।
बूथ पर वोटरों का थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजर, और मास्क की व्यवस्था की गई है।
डीएम ने कहा कि 264 नम्बर मॉडल बूथ पर उन्होंने भी वोट डाला है और लोगो से अपील की है कि ज्यादे से ज्यादे संख्या में बूथ पर पहुँच वोट कर लोकतंत्र के इस पावन पर्व में सहभागी बने।
उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर कोविड 99 प्रोटोकाल का भी ध्यान रखा गया है।