रिपोर्ट: खुशी पाल
पंजाब विधानसभा सीटों पर सियासी दांव-पेच अभी जारी है। दरअसल, लोक इंसाफ पार्टी और भाजपा के बीच कुछ अनबन बनी हुई है। आपको बता दे कि दोनो पार्टियों ने आपसी सहमति से गठबंधन बनाने का फैसला लिया था। लेकिन कितनी विधानसभा सीट किसकी होनी चाहिए इसके पीछे अभी लड़ाई जारी है।
बीते कुछ दिनों में दोनो पार्टियों के बीच विधानसभा सीट को लेकर मुठभेड़ चल रहे है। दरअसल, भाजपा ने बैंस बंधुओं को 5 विधानसभा सीट देने का फैसला किया है। लेकिन सिमरजीत सिंह बैंस औरबलविंदर सिंह बैंस की अगुवाई वाली लोक इंसाफ पार्टी ने गठबंधन में 15 से 18 सीटों की मांग की थी। लेकिन BJP ने बैंस बंधुओं को केवल 5 सीटें देने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Health Update: फैंस से की अपील, खराब सेहत की झूठी खबरों पर न करें विश्वास
15 से 18 सीटें मांगे जाने पर केवल 5 सीटें मिलने पर लोक इंसाफ पार्टी इस वक्त भाजपा पर भड़की हुई है। ऐसे में बैंस बंधु अब अकेले चुनाव दंगल में उतरने की तैयारी कर रही है। सूत्रो से मिली जानकारी से पता चला है कि जहां-जहां लोक इंसाफ पार्टी ने अपने लिए सीटें मांगी थी वहां पहले से ही भाजपा ने अपने नेताओं को बैठा रखा है। हालांकि भाजपा ने उन्हें अन्य पांच स्थानों पर सीटें दे दी है लेकिन लोक इंसाफ पार्टी और सीटें लेने की मांग कर रही है।