1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बागी 3 के सॉन्ग ‘Do You Love Me’ में दिशा पाटनी का हॉट अवतार

बागी 3 के सॉन्ग ‘Do You Love Me’ में दिशा पाटनी का हॉट अवतार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बागी 3 के सॉन्ग ‘Do You Love Me’ में दिशा पाटनी का हॉट अवतार

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली अगली फिल्म बागी-3 में बिजी हैं, इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खुब पसंद किया। अब फिल्म का सॉन्ग ‘डू यू लव मी’ रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ छा गया है।

https://www.instagram.com/p/B9BapTggILT/?utm_source=ig_web_copy_link

इस गान में दिशा पाटनी का हॉट अवतार देखने को मिलने वाला है। बॉगी 3 के मेकर्स ने इसके ओरिजनल ट्रैक राइट्स एक लेबनीज बैंड ‘द बैंडली फैमिली’ से खरीदे हैं। अब इसको तनिष्क बागची ने कम्पोज किया है। इस गाने में फैंस की पसंदीदा टाइगर और दिशा की जोड़ी नजर आने वाली है।

इस गाने में दिशा के लुक की काफी तारीफें हो रही हैं। फिल्म में टाइगर एक से बढ़कर एक एक्शन करते नजर आएंगे। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अगले महीने 6 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...