बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दिशा पटानी धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाने में सफल होती दिखाई दे रही है। अभी दिशा की नई फिल्म मंलग रिलीज हुई है जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में बनी हुई है इस फिल्म को लेकर उनके फैंस बहुत खुश हैं। दिशा अब बॉलिवुड की टॉप ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के स्टाइल को फॉलो कर रही हैं। पाटनी का मानना है कि वह प्रियंका से बेहद प्रेरित हैं और वह उन्हीं की तरह बनना चाहती हैं।
मीडिया में आ रही खबरों की माने तो दिशा पाटनी बॉलिवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलना चहाती है। दिशा कहती हैं, एक छोटे शहर से आकर ना सिर्फ बॉलिवुड बल्कि आज हॉलिवुड में अपना मुकाम बनाना आसान काम नहीं। प्रियंका ने जो किया है, उससे अपने देश का नाम भी ऊंचा हुआ है।
दिशा अपने आप को देसी गर्ल से जोड़ते हुए कहती हैं कि मैं भी प्रियंका की तरह एक छोटे शहर बरेली से हूं। पाटनी का कहना है कि मैं पहले अपने करियर की बॉलिवुड में मजबूत पकड़ बनाना चाहती हूं। इसके बाद आगे कहती हैं, मैंने यहां सभी बड़े ऐक्टर्स के साथ काम किया है और अच्छे रोल मुझे ऑफर हो रहे हैं। हालांकि दिशा का मानना है कि अभी उन्हें बॉलिवुड में बेहतर मुकाम पाने के लिए बहुत काम करना बाकी है।
प्रियंका की तरह हॉलिवुड में जाने वाले सवाल पर दिशा ने कहा-हॉलिवुड इतना आसान और मैंने अभी इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। मेरा कोई एजेंट भी नहीं है, जो मुझे हॉलिवुड तक ले जाए। मैं मानती हूं कि हॉलिवुड के लिए ऑडिशन देना तक इतना आसान नहीं है। मैं फिलहाल बॉलिवुड में अच्छा काम कर रही हूं और भगवान से यही प्रार्थना है कि बेहतर काम यहां करती रहूं।
फिल्मों की बात करें तो दिशा पाटनी हाल ही में फिल्म मलंग में दिखी हैं। मूवी में उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर थे। इसके बाद वह सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ में दिखेंगी। जिस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं।