1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दिशा पटानी ने टाइगर को कुछ इस अंदाज में विश किया बर्थडे

दिशा पटानी ने टाइगर को कुछ इस अंदाज में विश किया बर्थडे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिशा पटानी ने टाइगर को कुछ इस अंदाज में विश किया बर्थडे

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। टाइगर को उनके जन्मदिन पर यूं तो फैंस से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं लेकिन एक्ट्रेस दिशा पटानी ने टाइगर को बिल्कुल ही अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है। दिशा ने अपने इंस्टग्राम पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B9Nyr2TgLH3/?utm_source=ig_web_copy_link

एक्ट्रेस की ये वीडियो तब की है जब दोनों ने पहली बार साथ में डांस किया था। वैसे ये वीडियो कितना पुराना है इस बात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि इसमें टाइगर पुराने वाले लुक में नजर आ रहे हैं। हालांकि दिशा उतनी ही फिट और हॉट लग रही हैं जितनी वो अब हैं।

https://www.instagram.com/p/B9N1sdsH0-w/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो में दिशा और टाइगर ‘बैंग-बैंग’ सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। इन दोनों की एनर्जी काफी हैरान करने वाली है। दिशा पटानी ने कैप्शन में लिखा, ‘ये हमारा पहला डांस है, जो हमने साथ किया था। मैं तुम्हारे सामने डांस करने में काफी नर्वस थी। इतने कठिन मैचअप बनने के लिए शुक्रिया’। इसके साथ एक्ट्रेस ने टाइगर को उनकी आने वाली फिल्म ‘बागी’ 3 के लिए बधाई भी दी। दिशा ने लिखा ‘जाओ और इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर छा जाओ रॉनी’। इसके बाद दिशा की इस वीडियो पर टाइगर ने भी कमेंट करते हुए उनका शुक्रियाअदा किया है। टाइगर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सो क्यूट थैंक्यू D’।

दिशा और टाइगर की इस डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि, ये दोनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बने रहते है, हालांकि अभी तक दोनों का ही रिलेशनशिप को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन टाइगर और दिशा अकसर एक-साथ स्पॉट किए जाते हैं।

फिल्मों की बात करें तो टाइगर की फिल्म ‘बागी 3’ इस हफ्ते 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में टाइगर के अपोजिट श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। इससे पहले साल 2016 में रिलीज हुई ‘बागी’ और साल 2018 में रिलीज ‘बागी 2’ में भी टाइगर ही लीड रोल में थे। दोनों ही फिल्मों ने धमाकेदार कलेक्शन किया था अब देखना होगा कि बागी 3 को दर्शक कितना प्यार देते हैं। वही दिशा पटानी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मलंग में नजर आई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...