1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. टाइगर श्रॉफ के न्यू फोटोशूट पर दिशा पटानी का आया रिएक्शन

टाइगर श्रॉफ के न्यू फोटोशूट पर दिशा पटानी का आया रिएक्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टाइगर श्रॉफ के न्यू फोटोशूट पर दिशा पटानी का आया रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॅाफ ने हाल ही में बॉलीवुड के फैमस फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के लिए कैलेंडर फोटोशूट कराया था। टाइगर अपनी बॉडी और डांस स्टंट की वजह से काफी सूर्खियों में बने रहते है। इस फोटोशूट की एक तस्वीर ‘टाइगर श्रॅाफ’ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट की है।

https://www.instagram.com/p/B8xsRCGnP0q/?utm_source=ig_web_copy_link

‘बागी 3’ के स्टार टाइगर श्रॅाफ के इस शानदार फोटो को फैंस के साथ-साथ दिशा पटानी ने भी कमेंट के जरिए रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस दिशा पटानी ने टाइगर की इस फोटो पर कमेंट कर 3 फायर इमोटिकॉन लगाया। दिशा के इस कमेंट ने फैंस का खूब ध्यान खींचा हुआ है। अक्सर यह दोनों स्टार एक दूसरे की फोटो पर कमेंट कर चर्चा में बने रहते हैं।

टाइगर श्रॅाफ और दिशा पटानी फिल्मों के साथ-साथ अपनी रिलेशन को भी लेकर सोशल पोस्ट पर भी छाए रहते हैं। हैं। टाइगर की वायरल हो रही इस फोटो की बात करें तो इसमें टाइगर श्रॅाफ ने सफेद रंग का ओपन शर्ट पहन रखा है और उनकी परफेक्ट बॉडी भी दिख रही है। इस फोटो में टाइगर श्रॅाफ का काफी हॅाट लुक नजर आ रहा है। एक्टर के परफेक्ट एब्स को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इनके इस लुक की खूब तारीफ भी कर रहै हैं।

https://www.instagram.com/p/B7kPckJnH5m/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मों की बात करें तो टाइगर श्रॅाफ की अपकमिंग फिल्म ‘ बागी 3 ‘ जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया है। फिल्म में टाइगर और श्रद्धा के अलावा अंकिता लोखंडे और रितेश देशमुख भी अपना रोल निभाते दिखाई देगें। ‘ बागी 3 ‘ को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...