अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि महात्मा गांधी की मूर्ति को अज्ञात लोगों द्वारा बिगड़ना अपामनजनक है। दरअसल, कुछ दोनों पहले अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकान अश्वेत व्याक्ति जाॅर्ज फ्लाॅयड की पुलिस हिरासम में मौत के बाद हिंसक प्रर्दशन हुए। इसी दौरान कुछ प्रर्दशनकारियों ने महात्मा गांधी की मुर्ति पर स्प्र पेंटिंग करके उसे नुकसान पहुंचाया।
घटना वाॅशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर तीन जून की रात को हुई थी। इसके बाद दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को व्हाइट हाउस में टिप्पणी के दौरान ट्रंप ने घटना को अपमानजनक बताया।
भारतीय दूतावास ने मामले की शुरूआती जांच के लिए अमेरिकी विदेश मंत्रालय के साथ-साथ मेट्रोपाॅलिटन पुलिस और नेशनल पार्क सर्विस के समक्ष इसे उठाया है। मूर्ति की शीघ्र बहाली को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग, मेट्रोपाॅलिटन पुलिस और राष्ट्रीय उद्यान सेवा मिलकर काम कर रहे है।
वहीं इस घटना पर वाॅशिंगटन डीसी से उत्तरी कैरोलिना से सांसद टाॅम टिलिस ने कहा, गांधी की प्रतिमा को विरूपित करना शर्मनाक है। उन्होंने कहा, गांधी शांतिपूर्ण विरोध के अग्राणी थे।