1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना पॉजिटिव हुए क्रिकेटर सुरेश रैना के भाई दिनेश रैना

कोरोना पॉजिटिव हुए क्रिकेटर सुरेश रैना के भाई दिनेश रैना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना पॉजिटिव हुए क्रिकेटर सुरेश रैना के भाई दिनेश रैना

क्रिकेटर सुरेश रैना के भाई दिनेश रैना को कोरोना की पुष्टि हुई हैं। उन्हें कौशांबी के यशोदा अस्पताल में एडमिट कराया गया हैं। अस्पताल के डॉक्टर अंकित ने बताया कि दिनेश रैना को निमोनिया भी हैं। साथ ही वह डायबिटीज के पेशेंट हैं। हालांकि, एडमिट के बाद हालत में सुधार आया है और फिलहाल बुखार नहीं आ रहा हैं।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश रैना भाई को एडमिट कराने साथ आए थे। दिनेश भी रणजी प्लेयर रह चुके हैं। इसके अलावा उनका शिक्षा संस्थान भी चलता हैं। जहां वह कई राष्ट्रीय खेलों का प्रशिक्षण देते हैं। दिनेश रैना का घर राजनगर इलाके में हैं।

अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि बीती रात दिनेश रैना को एडमिट कराया गया था। हालांकि, तब से उनकी हालत में सुधार हैं। ऐसा लगता है वह जल्द ठीक हो जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...