1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड पर DIG का बड़ा बयान

पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड पर DIG का बड़ा बयान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड पर DIG का बड़ा बयान

बलिया जनपद के फेफना निवासी पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ न सिर्फ NSA और गैंगेस्टर बल्कि गैंगस्टर अधिनियम के तहत सम्प्पति भी कुर्क की जाएगी. बता दें देर रात बलिया पहुंचे DIG आजमगढ़ सुभाष चंद दुबे ने कहा कि पत्रकार रतन सिंह की हत्या में 10 नामजद हैं. इसमें 6 को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था, और दो लोगों को और गिरफ्तार किया गया है. वहीं बाकि दो अपराधी भी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे. उन्होने कहा कि सभी आरोपियों पर NSA और गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई होगी, आरोपियों की सम्प्पति कुर्क की जायेगी. बता दें कि पांच आरोपियों की पुरानी केस हिस्ट्री भी है जिसे खोला जाएगा. इतना ही नहीं बाकी के बचे अपराधियों पर 25 हज़ार के इनाम को बढ़ाकर 50 हजार किया जाएगा. दरअसल फेफना थाना से चंद कदम की दूरी पर पत्रकार रतन सिंह की हत्या 24 अगस्त को गोली मारकर की गई थी. और मामले को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था. प्रकरण में बलिया ही नहीं देशभर में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है. उधर फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. न्यायालय ने सभी फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...