1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. वुहान में हुई मौत पर क्या चीन ने झूठ बोला था ? जानिये सच्चाई

वुहान में हुई मौत पर क्या चीन ने झूठ बोला था ? जानिये सच्चाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वुहान में हुई मौत पर क्या चीन ने झूठ बोला था ? जानिये सच्चाई

कोरोना को लेकर चीन पूरी दुनिया में बदनाम हो गया है। यह साफ़ है कि कोरोना चीन से ही निकला वही WHO ने भी दुनिया को अँधेरे में रखा।

अब चीन ने जो कोरोना के डाटा दिए उसमे भी उसने सच नहीं बोला है और इसका खुलासा अमेरिका की एक स्टडी में हुआ है।

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी और ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी ने ये दावा ठोक कर सनसनी पैदा कर दी है कि सिर्फ मार्च के अंत तक चीन के वुहान में 36 हज़ार लोग मारे गए थे जबकि डाटा में यह सिर्फ 700 दर्ज है।

वुहान के 86 श्मशानों की जब स्टडी की गयी तो यह पता चला की रोज़ 800 से 2000 दाह संस्कार वहां हुए है। फरवरी मार्च में 24 घण्टे तक वो काम करते रहे।

श्मशानों ने अस्थि कलश जो आर्डर किये उसमे भी कई गुना वृद्धि देखी गयी और ऐसे में चीन का ये दावा की सिर्फ कुछ हज़ार मरे झूठा हो जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...