1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही – SDM के खिलाफ लेखपालों का धरना प्रदर्शन

भदोही – SDM के खिलाफ लेखपालों का धरना प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भदोही – SDM के खिलाफ लेखपालों का धरना प्रदर्शन

भदोही जिले में एसडीएम ने लेखपालों के ऊपर पेंडिंग काम को पुरा करने का प्रेसर दिया तो दर्जनों महिला व पुरूष लेखपालों ने नवागत SDM के खिलाफ जम के नारेबाजी की और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया है और बड़े अधिकारियों से हटाने की मांग की है।

पूरा मामला ज्ञानपुर तहसील का है, जहां ज्ञानपुर SDM चंद्रशेखर के खिलाफ आज दर्जनों लेखपालों ने जम के नारेबाजी की है और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। साथ ही साथ महिला लेखपालों के साथ दुर्व्यवहार करने की बात कह रही है और कहा कि हम लोगों से जबरिया काम कराया जा रहा है।

चार दिन मीटिंग बैठक में चला जाता है तो बाकी बचें दिन में पूरे महीने का काम करने का प्रेशर देते है। ऐसे काम कैसे हो सकता है और सूबे के मुखिया कहते है कि महिलाओं का सम्मान करों बावजूद इसके यहां उलटा ही हो रहा है। मानवता नाम की भी कोई चीज होती है। लेकिन यहां अब बर्दाश्त के बाहर हो चुका है। लेखपालों का कहना है कि जब तक मौजूदा SDM को यहां से नहीं हटाया जाएगा तब तक कार्य बहिष्कार रहेगा।

 

वहीं इस बाबत ज्ञानपुर SDM चंद्रशेखर का कहना है कि अभी हाल फिलहाल मैंने यहां चार्ज लिया है और ऑफिस सहित सरकारी सैकड़ों काम पेंडिंग पड़े हुए है। खासकर किसानों के काम भी कागज़ों में धूल फांक रहे है। मैं शासन की प्राथमिकता को देखते हुए काम करने की बात कह रहा हूं, तो उल्टे आरोप लगा रहे है जो निराधार है।

काम नहीं तो नौकरी भी नहीं, छोटे- मोटे किसान लेखपालों के यहां चक्कर लगा लगाकर थक जाते है। बावजूद इसके इनके कान में जुं तक नहीं रेंगती। यही हाल रहा तो इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई भी करूंगा।  हमें शासन प्रशासन को उपर जवाब भी देना होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...