1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. धर्मेंद्र ने ट्वीट कर अपने रेस्टोरेंट ‘ही मैन’ की खास बात बताई

धर्मेंद्र ने ट्वीट कर अपने रेस्टोरेंट ‘ही मैन’ की खास बात बताई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
धर्मेंद्र ने ट्वीट कर अपने रेस्टोरेंट ‘ही मैन’ की खास बात बताई

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने नए रेस्तरां ‘ही मैन’ का आज उद्घाटन किया उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने लिखा: में बहुत खुश हूं आपकी शुभकामनाओं से,सभी को प्यार जीते रहो, ‘ही मैन’।

‘ही मैन’ धर्मेन्द्र का दूसरा रेस्त्रां होगा। वे पहले से ‘गरम धरम ढाबा’ नाम के रेस्टोरेंट के मालिक है, जो मुरथल, हरियाणा में है।

धर्मेन्द्र ने अपने नए रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है, प्रिय दोस्तों, ‘गरम धरम ढाबा’ की सफलता के बाद मैं पहले खेत से सीधे टेबल तक खाना पहुंचाने के कॉन्सेप्ट वाले रेस्टोरेंट की घोषणा करता हूं, जिसका नाम ‘ही-मैन’ होगा।

दोस्तों, मैं आपके द्वारा दिए गए प्यार, सम्मान और अपनेपन की सराहना करता हूं। सभी को प्यार, आपका धरम। इस पोस्ट के साथ धर्मेन्द्र ने इनविटेशन कार्ड भी शेयर किया है। करनाल हाईवे पर शुरू होने जा रहे इस रेस्टोरेंट का नाम ही-मैन होगा। इस तरह अब धर्मेंद्र और देओल फैमिली के फैन्स के लिए नई सौगात आ गई है।

अब धर्मेंद्र के फैंस को उनकी शानदार वीडियो और फिल्मों के अलावा अब जायकेदार भोजन भी खाने को मिलेगा।

बता दें कि बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है, धर्मेंद्र का बचपन साहनेवाल में गुजरा है, धर्मेंद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

धर्मेंद्र को 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...