रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: पंजाब सिंगर और एक्टर जस्सी गिल (Jassie Gill) अपने नये म्यूजिक एलबम बनाते रहते है। अब एक बार फिर जस्सी गिल का म्यूजिक एलबम सोशल मिडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस विडियों में जस्सी गिल के साथ इस बार कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल की पत्नि धनाश्री वर्मा है। क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और डासंर धनाश्री वर्मा की हाल ही में शादी हुई है। जिसके बाद से धनाश्री की काफी विडियों भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रही थी।
तो वहीं अब जस्सी गिल के साथ ‘ओये होए होए’ में धनाश्री के ठुमके ने यूट्यूब पर ऐसी आग लगा दी कि कुछ ही घंटों में इस गाने पर 5.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो गये थे। जस्सी गिल के साथ अपने इस म्यूजिक एलबम की कुछ फोटोज और विडियों जैसे ही धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किये वैसे ही क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल के फैंस उन्हें मजेदार कंमेट करने लगे।

बता दें कि इस गाने को जस्सी गिल और सिमर कौर ने गाया है। वहीं, गाने में लीड रोल में धनाश्री वर्मा कमाल का डांस मूव्स करती नजर आयी। इस गाने को अब तक 5.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 15 हजार से ज्यादा लोग इसपर कमेंट कर चुके हैं।

वहीं बताते चलें कि धनाश्री वर्मा की सोशल मीडिया पर जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है, जिसका फायदा उन्हें अपने इस गाने के लिए मिल रहा है। गाना रिलीज होने के बाद से ये सभी लोगों के दिल और दिमाग पर छा गया है। इस गाने में चहल की वाइफ जस्सी गिल से बंगला और कार मांगती नजर आ रही हैं। लेकिन आखिर में उन्हें बाइक पर ही बैठकर काम चलना पड़ता है। दरअसल, ये पूरा गाना एक सपने पर बेस्ड है, जिसमें धनाश्री वर्मा जस्सी गिल के साथ बड़ी सी कार और बंगले का सपना देखती हैं।

ओए होए होए… गाने से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो जस्सी और धनाश्री आए दिन अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। जहां पर मिसेज चहल की खूबसूरत के सभी कायल हो रहे है।