नई दिल्ली : कहा जाता है कि जुगाड़ एक ऐसा यंत्र हैं जो अच्छे-खासे इंजीनियर को भी फेल कर देता है। क्योंकि कई बार जो काम कभी इंजिनियर नहीं कर पाते है, वहीं काम जुगाड़ यंत्र बनाने वाले कर डालते है। जो उन्हें भी सोच में डाल देता है। इन दिनों एक ऐसा ही देशी जुगाड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। जिसने कई लोगों को हैरत में डाल रखा है।
दरअसल इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने गाय को दूर ले जाने का गजब का आइडिया खोजा है। अमूमन हम गाय को बड़ी चार पहिया वाहन पर ले जाते हुए देखा है। पालतू गाय को दूर ले जाने के लिए लोग गुड्स कैरियर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक शख्स ने गाय को सड़क से ले जाने के लिए चार पहिया वाहन की बजाय अपने दो पहिया वाहन को चुना है।
अब आप सोच रहे होंगे कि चार पैरों वाले बड़े से गाय को दो पहिया वाहन पर कैसे ले जाया जा सकता है। इसके लिए आपको ये वीडियो देखने की जरुरत है, जिससे आपकी यह सोच बदल जाएगी और आप हैरान रह जाएंगे।
देखिए वीडियो:-
Cow is riding on bike, first time, must watch pic.twitter.com/xJlYmGvsfP
— Ram ramji (@RajeshLathigara) September 18, 2020
इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने गाय को पीछे की सीट पर एक लकड़ी के पटरे पर बैठा रखा है। जिसके बाद उन्होंने उसे रस्सी से बांध दिया है। गाय को रस्सी से बांधने के बाद शख्स आगे बैठकर बाइक चला रहा है। सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने वाले शख्स को देखने के बाद लोग हैरान रह गए। एक राहगीर ने शख्स को गाय के साथ बाइक पर देखकर उसे अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोग दंग रह गए। कई लोग इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं।