1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अखिलेश बताये गंगा को मां मानते है या नदी – केशव मौर्य

अखिलेश बताये गंगा को मां मानते है या नदी – केशव मौर्य

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिलेश बताये गंगा को मां मानते है या नदी – केशव मौर्य

{कन्नौज से संवाददाता रईस की रिपोर्ट}

गंगा यात्रा में शामिल होने कन्नौज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज मीडिया से बात की, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फरहान आजमी के अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनाने के सवाल का जबाब दिया।

उन्होंने कहा कि जो इस प्रकार का बयान देते हैं उस पर प्रतिक्रिया देने उचित नही समझते । अयोध्या में रामलला का जल्द मंदिर बनने जा रहा है । देश की सर्वोच्च अदालत ने फैसला सुना दिया है । इस पर किसी को कोई सवाल नही उठाना चाहिए ।

अखिलेश यादव के गंगा यात्रा पर सवाल उठाने के मामले पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव को इतना कहना चाह रहा हूँ कि वह स्पष्ट करें कि गंगा को मां मानते है या नदी।अखिलेश यादव के बयान कि संविधान खतरे में है इस पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संविधान को कोई खतरा नही है।

बाबा भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान पर देश चल रहा है, जो किसी ने नही किया वह मोदी ने किया है, गंगा यात्रा मुस्लिम महिलाओं की भीड़ पर कहा कि गंगा किसी धर्म और जाति की नही सबकी है । यात्रा से गंगा जी की आस्था को और बल मिला है। गंगा कोई नदी नही मां हैं । मां के साथ जो रिश्ता होता है वह पवित्र होता है।

आपको बता दे कि CM योगी ने 27 दिसम्बर से गंगा यात्रा शुरू की है जो की जिसका कल यानी 31 दिसम्बर को समापन होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...