नई दिल्ली : बीजेपी के दिग्गज नेता यशवंत सिन्हा के आज TMC बीजेपी को छोड़ TMC का दामन थाम लिया है। जिसे लेकर एक तरफ जहां टीएमसी फूले नहीं समां रही है। वहीं दूसरी ओर उनकी वरिष्ठता को लेकर बीजेपी किसी तरह की टिप्पणी करने से बच रही है। जब इस बाबत हमारे रिपोर्टर ने यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से टीएमसी में यशवंत सिन्हा के जाने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वे एक वरिष्ठ नेता है, उनके बारे में हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
[videopress XXxE6inR]
उन्होंने कहा कि वे लगातार पिछले लंबे समयों से दलों को बदलने की प्रक्रिया जारी रखें हुए है। कई बार उनके बयान भी आये, लेकिन कोई भी सहीं साबित नहीं हो सका। इसके साथ ही उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी बड़ा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब उनको गाने बजाने का शौक है तो उनका अधिकार है कि वह गाना गा और बजा भी सकते हैं। दरअसल अलीगढ़ में एक किसान को संबोधित करते हुए अखिलेश ने योगी सरकार पर बड़ा हमला किया था। और कहा था कि अंधेर नगरी चौपट राज, दिनदहाड़े दुष्कर्म और रात भर गांजा। यह जिसको भी देखना है तो यूपी में आजा।”
[videopress KSbeOpRa]
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने राज्य में विकास की बातें भी कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 सालों में जितना काम किया उतना अब तक किसी सरकार ने नहीं किया और यही कारण है कि सरकार सभी योजनाओं में नंबर अव्वल आ रही है। वही बोर्ड परीक्षा को लेकर बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में बोर्ड की जो परीक्षाएं दो-दो महीनों तक तक चलती थी जो अब सिर्फ 15 से 20 में नकलविहीन ही करा ली जाएगी।
[videopress kk20RdMl]
प्रदेश सरकार की ओर से जारी आरक्षण सूची को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल होने पर बताया कि अब मामला न्यायालय में है तो मैं कोई टिप्पणी नही करूंगा।