1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कैबिनेट मंत्री गोपाल राय को आवंटित सभी विभागों की जिम्मेदारी अगले कुछ दिनों के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संभालेंगे

कैबिनेट मंत्री गोपाल राय को आवंटित सभी विभागों की जिम्मेदारी अगले कुछ दिनों के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संभालेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>कैबिनेट मंत्री गोपाल राय को आवंटित सभी विभागों की जिम्मेदारी अगले कुछ दिनों के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संभालेंगे

कैबिनेट मंत्री गोपाल राय को आवंटित सभी विभागों की जिम्मेदारी अगले कुछ दिनों के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संभालेंगे

दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पर्यावरण विभाग समेत मंत्री गोपाल राय के दूसरे विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय अपने इलाज के लिए मुंबई गए हैं।

इसी वजह से दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी अनुपस्थिति में उनके सभी विभागों की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी है।

गोपाल राय को पूर्व में रीढ़ की हड्डी में गोली लगी थी, जिसके कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। अब उसका आगे का इलाज कराने के लिए ही वह मुंबई गए हैं। वह करीब 20 दिन वहीं रहने वाले हैं।

उनकी अनुपस्थिति में उनके सभी विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी है। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग, पर्यावरण, वन व वन्य जीव विभाग शामिल हैं।

इससे पहले नवंबर महीने में गोपाल राय कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था।

गोपाल राय से पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मनीष सिसोदिया 14 सितंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...