1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया: भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा जिला प्रशासन- कांग्रेस

देवरिया: भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा जिला प्रशासन- कांग्रेस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देवरिया: भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा जिला प्रशासन- कांग्रेस

उत्तर प्रदेश की सभी सात सीटों पर हो रहे विधानसभा उप चुनाव प्रचार अभियान थम गया। इस सीट पर 3 नवंबर को मतदान होने हैं।

वही प्रचार के अंतिम दिन सपा प्रत्याशी ने आज हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ रोड शो कर पूरे शहर में हाथ जोड़कर अपने पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की।

इस रोड शो से शहर में बंदी के बावजूद काफी भीड़ दिखी और भारी जाम की स्थिति देखी गई। रोड शो के दौरान सपा प्रत्याशी ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि रोड से विपक्षियों की हवा निकल गई है।

इनको अपने कार्यक्रमों में लोग नही मिल रहे हैं। वहीं रोड शो में उमड़े जन सैलाब से जिला प्रशासन घबराकर हमारे क्षेत्र से आने वाले हज़ारों लोगो को बैरिकेटिंग लगाकर हमारे साथ आने से रोक दिया है।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से बहुत से लोग वापस लौट गए हैं।उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता इनके झूठ को समझ गयी है। अब इनके बहकावे में नही आने वाली।

 

 

अपने एजेंडे की बात करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ जनता का हित व उनका सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है।

हमने महिलाओं की सुरक्षा के लिए डायल100 चलाया लेकिन सरकार इनको तेल ही नही ऊपलब्ध कराती जिससे महिलाओं की सुरक्षा हो सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...