1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया : बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित

देवरिया : बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देवरिया : बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने आज भाजपा को जमकर लताड़ा व कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जनता के साथ छलावा किया है।

मिश्र ने देवरिया सदर विधान सभा के उप चुनाव में बीएसपी उम्मीदवार अभय नाथ त्रिपाठी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय अपराध चरम पर है। चारों ओर जंगल राज कायम है।।

हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। बहु बेटियों का घर से निकलना कठिन हो गया है।हाथरस कांड इसका जीत जागता उदाहरण है। बेरोजगार युवकों के पास कोई काम नही।

 

केंद्र की मोदी सरकार कहती है कि बेरोजगार युवा पकौड़े बेचें। देश के करोड़ो युवा बेरोजगार होकर दर दर की ठोकरे खा रहे हैं। वहीं दलित वर्ग का सरकार के इशारे पर उत्पीड़न किया जा रहा है। जनता इनकी नियत को समझ गयी है और उप चुनाव में बीजेपी को करारा जवाब देने को तैयार है। एक सवाल के जबाब में सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगल राज चल रहा है।

अफसर निरंकुश हैं। बेकसूर को सूट आउट किया जा रहा है वहीं मंदिर और जाति के नाम पर वोट मांगा जा रहा है। मिश्र ने आगे बताया कि बीएसपी उप चुनाव के मैदान में पहली बार उतरी है ताकि उत्तर प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंक सके। इस दौरान पूर्व मंत्री नकुल दुबे, राज किशोर सिंह सहित बीएसपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...