आज़म खान की रिपोर्ट
कोरोना काल मे देश के सभी शिक्षण संस्थान बन्द है वंही इस्लामिक शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र दारुल उलूम ने भी अब नए शिक्षा सत्र के लिए गाइडलाइन जारी की है।
इस जारी करते हुए किसी भी नए एडमिशन लेने से इनकार कर दिया गया है वहीं जो पुराने तलबा पास होकर दूसरी कक्षा में पहुँचे है उन्ही की पढ़ाई होगी।
वो भी जब जब सरकार शिक्षण संस्थान खोलने के लिए गाइडलाइंस जारी करेगी। आपको बता दे कि इससे पहले कोरोना महामारी के चलते दारुल उलूम ने वार्षिक परीक्षा भी रद कर दी थी।
दारुल उलूम के प्रेस प्रवक्ता अशरफ उस्मानी ने बताया कि दारुल उलूम देवबंद ने कोरोना वायरस को देखते हुए एक अहम फैसला लेते हुए इस साल कोई भी नया एडमिशन नहीं करने का निर्णय लिया है।