1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दिल्ली हिंसा: चेतन भगत के हिंदू-मुस्लिम ट्वीट पर अनुपम खेर का करारा जवाब

दिल्ली हिंसा: चेतन भगत के हिंदू-मुस्लिम ट्वीट पर अनुपम खेर का करारा जवाब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली हिंसा: चेतन भगत के हिंदू-मुस्लिम ट्वीट पर अनुपम खेर का करारा जवाब

दिल्ली में हिंसा प्रदर्शन लगातार जारी है। इस हिंसा में पूर्वी दिल्ली में अभी तक मरने वालों की संख्या 25 से भी ज्यादा हो चुकी है। इस हिंसा को लेकर सोशल माडिया पर भी काफी बवाल देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड सितारे भी इस हिंसा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नही हट रहें हैं। इसी को लेकर मशहूर लेखक चेतन भगत ने भी एक ट्वीट किया, जिस पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने निशाना साधा है।

बता दे चेतन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारत 1947 में, हिंदू मुस्लिम, हिंदू मुस्लिम। वहीं, दुनिया चांद पर पहुंच गई, कंप्यूटर, इंटरनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स, सेलफोन, स्मार्टफोन और ऐप्स बना लिए, लेकिन भारत 2020 में भी हिंदू मुस्लिम और हिंदू मुस्लिम पर अटका हुआ है।’

इस पर निशाना साधते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘इस ट्वीट के साथ आप ना केवल खुद को बल्कि लाखों भारतीयों का महत्व कम कर रहे हैं। हिंदू और मुस्लिम दोनों का!! पिछले 72 वर्षों में भारत ने लगभग हर क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। यह ट्वीट सिर्फ एक स्मार्ट ट्वीट है, लेकिन सच्चाई से बहुत दूर है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...