1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्लीः झुग्गियों में रहने वालों को राहत, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा-फिलहाल नहीं हटाएंगे

दिल्लीः झुग्गियों में रहने वालों को राहत, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा-फिलहाल नहीं हटाएंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्लीः झुग्गियों में रहने वालों को राहत, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा-फिलहाल नहीं हटाएंगे

देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे लाइन के किनारे बनीं 48,000 झुग्गियों को फिलहाल नहीं हटाया जाएगा। यह जानकारी केंद्र सरकार की तरफ से अदालत में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय को दी।

सरकार ने अदालत में कहा कि शहरी विकास मंत्रालय, रेल मंत्रालय और दिल्ली सरकार एक साथ बैठकर चार हफ्तों में इस मामले का हल निकालेंगे, तब तक झुग्गियों को नहीं हटाया जाएगा। इसके बाद शीर्ष अदालत ने मामले को चार हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया।

तुषार मेहता ने अदालत से कहा, केंद्र सरकार को दिल्ली में रेल की पटरियों के पास से 48,000 झुग्गियों को हटाने पर अभी फैसला करना है। किसी को भी नहीं हटाया जाएगा, क्योंकि फैसला रेलवे, दिल्ली सरकार और शहरी विकास मंत्रालय के सलाह मशविरे से होगा।

इसके बाद उच्चतम न्यायालय ने केंद्र के आदेश को रिकॉर्ड किया और चार हफ्तों तक किसी भी झुग्गी वासियों के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...