1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली सरकार ने 26 जनवरी के हिंसा के दौरान गिरफ्तार लोगों की जारी की लिस्ट

दिल्ली सरकार ने 26 जनवरी के हिंसा के दौरान गिरफ्तार लोगों की जारी की लिस्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली सरकार ने 26 जनवरी के हिंसा के दौरान गिरफ्तार लोगों की जारी की लिस्ट

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली की जेलों में बंद उन लोगों की लिस्ट जारी की है जिन्हें 26 जनवरी की हिंसा के दौरान गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि ऐसे कुल 115 लोग हैं, जो किसान आंदोलन से संबंधित मामलों में जेल में बंद हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए आगे कहा कि जिन लोगों के घर के लोग लापता हैं वह लोग यह लिस्ट देख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिससे उनके घरवालों को ये जानकारी मिल जाएगी कि उनके परिवार के लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं या नहीं, अगर हैं तो वह किस जेल में बंद हैं।

सीएम ने आगे कहा कि हमने ऐसे कई लोगों ने सपर्क किया है जिनके परिवार के सदस्य दिल्ली में किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए आए थे और अब तक वापस घर नहीं पहुंचे हैं, और न ही उन लोगों ने अपने परिवार से संपर्क किया है। संपर्क न होने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। मै उन परिवारों का दुःख समझता हूं।

दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि मैं समझ सकता हूं कि अगर जिन लोगों के घर के बच्चे और बड़े नहीं मिल पा रहे हैं उन पर क्या बीत रही होगी। पिछले कुछ दिनों में कई किसान संगठन, दिल्ली सरकार और मुझसे व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर रहे हैं और कल शाम को भी किसान संगठनों के लोग मुझसे मिलने आए थे।

उन्होंने आगे कहा कि हिंसा के दिन जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हो वो अपने परिजनों से संपर्क न कर पाए हों। मैं उम्मीद करता हूं कि बहुत सारे लोगों को गुम हुए परिजनों का पता इससे चल जाएगा। और जो लोग इस लिस्ट में नहीं मिलेंगे तो उनको मैं आश्वासन देता हूं की ऐसे लोगो को ढूंढ़वाने के लिए मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा। साथ ही जरूरत पड़ेगी तो मैं उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से भी बात करूंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...