1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम योगी का कल से प्रचार शुरू, चार दिन में 14 सभाएं करने की योजना

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम योगी का कल से प्रचार शुरू, चार दिन में 14 सभाएं करने की योजना

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब दिल्ली में प्रचार की भूमिका में आ गए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में योगी आदित्यनाथ की 14 जनसभाएं दिल्ली में आयोजित होंगी, जिनमें वह पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से समर्थन जुटाएंगे।

By: Rekha 
Updated:
Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम योगी का कल से प्रचार शुरू, चार दिन में 14 सभाएं करने की योजना

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब दिल्ली में प्रचार की भूमिका में आ गए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में योगी आदित्यनाथ की 14 जनसभाएं दिल्ली में आयोजित होंगी, जिनमें वह पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से समर्थन जुटाएंगे। योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसमें वह दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

चार दिन में 14 सभाएं, यूपी और उत्तराखंड के मतदाताओं पर फोकस

सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी दिल्ली में चार दिन के भीतर 14 जनसभाएं करेंगे। उनका विशेष ध्यान यूपी और उत्तराखंड के मतदाताओं पर होगा, जो दिल्ली में महत्वपूर्ण संख्या में हैं। बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा किराड़ी, जनकपुरी और उत्तम नगर में प्रस्तावित है। इसके बाद 28 जनवरी को मुस्तफाबाद, घोंडा, शाहदरा और पटपड़गंज में, और 30 जनवरी को महरौली, आरकेपुरम, राजेंद्र नगर और छत्तरपुर में चुनावी सभाएं आयोजित होंगी। 1 फरवरी को पालम, बिजवासन और द्वारका में जनसभाओं का आयोजन होगा।

सीएम योगी की भूमिका पर जोर

योगी आदित्यनाथ का प्रचार अभियान भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी प्रशासनिक क्षमता और हिंदुत्व के एजेंडे के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी उपस्थिति दिल्ली के मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा बन चुकी है।

जनता की समस्याओं पर तत्काल एक्शन

हाल ही में, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान जनता दर्शन में पहुंचकर आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित की समस्या पर तत्काल एक्शन लिया जाए और हीलाहवाली नहीं की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान, एक महिला की इलाज से संबंधित फरियाद पर योगी ने अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज या उच्च स्तरीय अस्पताल में इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...