दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब दिल्ली में प्रचार की भूमिका में आ गए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में योगी आदित्यनाथ की 14 जनसभाएं दिल्ली में आयोजित होंगी, जिनमें वह पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से समर्थन जुटाएंगे।
