1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अरविंद केजरीवाल ने पांच साल में दिल्ली की जनता को सिर्फ छला: जेपी नड्डा

अरविंद केजरीवाल ने पांच साल में दिल्ली की जनता को सिर्फ छला: जेपी नड्डा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अरविंद केजरीवाल ने पांच साल में दिल्ली की जनता को सिर्फ छला: जेपी नड्डा

दिल्ली चुनाव को लेकर इस वक्त पार्टियां एक दूसरे पर जमकर बरस रही हैं। आज दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में पांच साल में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता को सिर्फ छला है। दिल्ली के साथ जो धोखा किया गया उसको सही करने का समय 8 फरवरी को है।

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता को दूषित पानी पिलाकर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। इसके आगे उन्होंने कहा बजट को लेकर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के न्यू इंडिया की परिकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करता है। ये बजट देश की आशाओं, आकांक्षाओं और विश्वास को परिलक्षित करता है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आभार व्यक्त किया।

बताते चलें कि आज बजट पेश होने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्य मुद्दा बेरोजगारी का है, मैंने ऐसा कोई रणनीतिक विचार नहीं देखा जिससे हमारे युवाओं को रोजगार मिले। मैंने सामरिक चीजें देखी, लेकिन कोई केंद्रीय विचार नहीं था। यह अच्छी तरह से सरकार का वर्णन करता है। बहुत दोहराव है, बजट भाषण में सरकार की मानसिकता दिखी, सभी बात करते हैं, लेकिन कुछ भी नहीं हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...